ITBP jawan dies after falling while working



झांसी। करैरा (मध्य प्रदेश) की आईटीबीपी यूनिट में तैनात बालाराम उइके (40) की काम करते समय गिर जाने से मौत हो गई। उनको अचेत हाल में झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी शनिवार सुबह मौत हो गई। सूचना पर परिजन भी झांसी पहुंच गए। मूल रूप से बैतूल के मुलताई निवासी बालाराम उइके की पोस्टिंग करैरा में थी। 19 फरवरी को काम कर रहे थे। सिर में क्लोट जमने से गिर गए। उनकी मौत की खबर सुनकर पत्नी करिश्मा का रो रोकर बुरा हाल हो गया। ब्यूरो

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *