
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”699a097aa2f5ee87710d2470″,”slug”:”investigation-begins-into-the-companys-links-with-the-mukhtar-gang-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-744498-2026-02-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: मुख्तार गैंग से कंपनी के जुड़ाव को लेकर जांच शुरू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े कनेक्शनों की जांच संभागीय परिवहन कार्यालय में शुरू हो गई है। शासन के निर्देश पर डीएल बनाने वाली आउटसोर्स कंपनी की कुंडली खंगालने के लिए कमेटी बनाई गई है। कमेटी कागजों की पड़ताल कर रही है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. सुजीत सिंह ने बताया कि डीएल बनाने का काम इंफोटेक केन नामक फर्म को दिया गया है। कंपनी के तार मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े एक व्यक्ति से होने की बात सामने आई थी। इसके बाद, शासन स्तर पर खलबली मच गई। इस कंपनी के पास कई अन्य जिलों में भी डीएल बनाने का काम है। यह बात शासन तक पहुंच गई है। इसके बाद शासन ने जांच करने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने जांच के लिए पत्र भेजा था। संवाद