संजय दत्त ने कहा कि मैं छोटा था तब लखनऊ आता था। अभी फरवरी का महीना चल रहा है और मौसम में गर्मी है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। पर्यावरण को बचाने की जरूरत है। हर किसी को पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को पौधे लगाने का संकल्प दिलाया।
वहीं, मौजूद लोगों ने जब उनसे कोई डायलॉग सुनाने की अपील की तो उन्होंने मुन्नाभाई के अंदाज में कहा, “पेड़ डालने का और पानी बचाने का नहीं तो वाट लग जाएगी मामू।” ये सुनते ही वहां मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाई।
भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने संजय दत्त का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमारी पृथ्वी की सुरक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी है।




