{“_id”:”699bbf675ed18f322f098f43″,”slug”:”abnormal-yaun-desire-towards-children-is-serious-mental-disorder-learn-how-to-identify-culprit-2026-02-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: गंभीर मानसिक विकार है बच्चों के प्रति असामान्य यौन इच्छा, ऐसे करें अपराधी की पहचान; चुप्पी बनती है खतरा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बच्चों के प्रति असामान्य यौन इच्छा गंभीर मानसिक विकार है। वयस्क का बच्चों के प्रति यौन आकर्षण होने को पीडोफीलिया कहा जाता है। मनोरोग विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों पर नजर रखने के साथ ही बातचीत करना बेहद जरूरी होता है। आगे पढ़ें पूरी खबर…
boy demo, teen demo – फोटो : AI
विस्तार
बच्चों के यौन शोषण के मामले में बांदा के दंपती को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद ‘पीडोफीलिया’ शब्द चर्चा में आ गया है। मनोरोग विशेषज्ञों के अनुसार पीडोफीलिया का मतलब वयस्क का बच्चों के प्रति यौन आकर्षण होना है। यह गंभीर मानसिक विकार है। इससे ग्रसित व्यक्ति की पहचान करना आसान नहीं है। इसलिए बच्चों पर नजर रखना और उनसे बातचीत करना बेहद जरूरी है।
Trending Videos
बच्चों से बातचीत बेहद जरूरी
केजीएमयू के मनोरोग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. विवेक अग्रवाल के अनुसार पीडोफीलिया भी असामान्य यौन इच्छा रखने वालों का एक प्रकार है। इस मानसिक विकार से पीड़ित व्यक्ति चोरी-छिपे बच्चों का यौन शोषण करते रहते हैं। इसलिए जरूरी है कि बच्चों से बातचीत करते रहें। उन पर नजर रखें, उनकी गतिविधियों को ध्यान से देखें और किसी भी असामान्य स्थिति में उनको भरोसे में लें।