अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish

Updated Mon, 23 Feb 2026 11:05 PM IST

शिक्षिका के बेटे से निवेश के नाम पर 34.75 लाख रुपये की ठगी की गई। मामले में कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।


Lucknow: Disabled son of retired teacher duped of Rs 34.75 lakh

– फोटो : amar ujala



विस्तार

बीबीडी स्थित ए रॉयल एन्क्लेव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका मधु जैन के दिव्यांग बेटे से निवेश के नाम पर 34.75 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर रविवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।

Trending Videos

मधु जैन के मुताबिक आरोपी बाराबंकी आजाद नगर निवासी आशुतोष द्विवेदी ने उनके दिव्यांग बेटे अमित कुमार से दोस्ती कर निवेश का झांसा दिया। आरोपी ने रुपये दोगुना करने का लालच देकर जुलाई 2025 से नवंबर 2025 के बीच ऑनलाइन बैंक ट्रांसफर और नकद के माध्यम से 34 लाख 75 हजार रुपये ले लिए। 

ये भी पढ़ें – शराब कारोबारी की हत्या कर बेटे ने शव के टुकड़े कर फेंके, पिता नीट की तैयारी करने का बना रहे थे दबाव



ये भी पढ़ें – चालक को झपकी आने से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर स्लीपर बस पलटी, पांच की मौत

निवेश की रसीद मांगने पर आरोपी टालमटोल करता रहा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि आरोपी ने साजिश के तहत बेटे से पांच सादे कागजों पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। इससे हस्ताक्षर किए हुए कागजों के दुरुपयोग का डर सता रहा है। इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *