लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक, परास्नातक व मैनेजमेंट कोर्सों में प्रवेश के लिए सीटों का ब्योरा सोमवार को जारी कर दिया गया। आवेदन प्रक्रिया मार्च के दूसरे सप्ताह से शुरू हो जाएगी। नए सत्र 2026-27 में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी आवेदन की तैयारी कर सकें इसलिए विश्वविद्यालय की ओर से विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर भी अपलोड की गई है। इस बारे में विश्वविद्यालय की प्रवक्ता डॉ. रुचिता चौधरी ने बताया कि विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर पूरा ब्योरा देख सकते हैं। एमए हिंदी में 30, अंग्रेजी में 36, अरेबिक में 30, संस्कृत में 30 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। बीए अरेबिक, अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू में 60-60 सीटों पर प्रवेश होंगे। इसी तरह से बीए अवधी की 30, फ्रेंच में 30, चाइनीज में 30, जर्मन में 30, जैपनीज में 30 और पाली में 30 सीटों पर प्रवेश होंगे। वहीं एलएलम, बीए एलएलबी पांच वर्षीय, एलएलबी तीन वर्षीय कोर्स में 60-60 सीटों पर प्रवेश होंगे। इसके अलावा बी-फॉर्मा-डी- फॉर्मा में 60-60 सीटें हैं। एमटेक अलग-अलग विषयों में 90 सीटें, बीटेक के अलग-अलग कोर्सों में 540 सीटों पर प्रवेश होंगे। एमए शिक्षा, पत्रकारिता, इतिहास में 60-60 सीटें हैं। एमए जियोग्राफी में 30, होमसाइंस में 30, सोशियोलॉजी में 30-30 सीटें हैं।

Trending Videos

यहां से देखें अन्य विषयों में सीटों का ब्योरा

विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://kmclu.ac.in पर अन्य कोर्सों में सीटों का ब्योरा भी देख सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *