पावर कॉरपोरेशन ने  आम उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने के लिए लागू किए गए वर्टिकल सिस्टम में मनमानी करने वाले अमौसी जोन के कर्मियों और इंजीनियरों पर बड़ी कार्रवाई हुई है । मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने अमौसी जोन के 7 बिजली इंजीनियरों को निलंबित करते हुए कलेक्शन यूनिट के स्टेनो से लेकर तकनीकी कर्मचारी तक के  24  को लखनऊ से हटा दिया है। सभी इंजीनियरों और कर्मियों के खिलाफ वृहद स्तर की जांच भी होगी। निलंबित इंजीनियरों को बरेली में संबंध किया गया है।

अमौसी में  वर्टिकल सिस्टम में कलेक्शन इकाई के कर्मियों से लेकर इंजीनियरों तक की बिजली कनेक्शन देंने , बिल संशोधन में की जा रही धांधली को लेकर अमर उजाला ने सिलसिलेवार छपी  खबरों का पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉक्टर आशीष कुमार गोयल ने संज्ञान लेकर मध्यांचल निगम की एमडी को कमेटी से जांच करने की निर्देश दिए थे। एमडी ने अधीक्षण अभियंता योगेंद्र कुमार सिंह नेतृत्व में तीन सदस्य कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी ने पूरे 7 दिनों तक जांच की। जांच रिपोर्ट पर कलेक्शन इकाई के मुखिया अधिशासी अभियंता नीरज कुमार, उपखंड अधिकारी अनुभव कुमार सिंह, प्रशांत कुमार गिरी और अमित कुमार जूनियर इंजीनियर दिनेश कुमार, रविंद्र कुमार सिंह और दिनेश पांडेय को मंगलवार निलंबित कर दिया।

जय सिंह बने कलेक्शन की मुखिया 

एमडी ने निलंबित नीरज कुमार की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता जय सिंह को सौपी जो कलेक्शन इकाई के नए मुखिया होंगे। इनके साथ ही सहायक अभियंता के रूप में रामानुज गुप्ता, सुभाष और कृष्ण कुमार भार्गव को उपखंड अधिकारी नियुक्त किया है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *