संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Thu, 26 Feb 2026 02:37 AM IST

Theft in mobile shop in front of police station

इसी दुकान में हुई चोरी।



बख्शी का तालाब। भगौतापुर निवासी सुरेन्द्र प्रकाश त्रिवेदी की इटौंजा थाना के सामने बाला जी मोबाइल शॉप के नाम से दुकान है। बुधवार सुबह लगभग आठ बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो वहां पर दुकान का शटर एक तरफ दो फिट उठा पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच किया। दुकान से 35 हजार नकद और लगभग दो लाख रुपये की एसेसरीज, मोबाइल फोन चोरी हो गए। दुकान के सीसीटीवी में तीन चोर दिखे हैं। पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *