
तेज गर्मी से लोग परेशान दिखे।
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”69a0b405a0d9a4cda308a107″,”slug”:”the-heat-increased-fans-started-running-lucknow-news-c-13-knp1002-1624325-2026-02-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: तपन बढ़ी, चलने लगे पंखे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

तेज गर्मी से लोग परेशान दिखे।
लखनऊ। राजधानी में अब दिन चढ़ते ही धूप तेज होने लगी है। दोपहर में सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है। बृहस्पतिवार को लोग धूप से बचने का प्रयास करते दिखे। गर्मी का असर घरों के अंदर भी महसूस किया जाने लगा है। दोपहर के समय पंखे चलने लगे हैं। सुबह-शाम के वक्त हल्की ठंडक जरूर है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार आने वाले दिनों में दिन और रात दोनों के तापमान में क्रमशः बढ़ोतरी होगी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान स्थिर रहते हुए 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो एक डिग्री कम था।

तेज गर्मी से लोग परेशान दिखे।