बूढ़ा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बुधवार की रात बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे ममेरे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की बहन ने भाभी पर संदेह जताते हुए आरोप लगाए हैं। वहीं, हादसे के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कार की तलाश में जुट गई है।

Trending Videos



सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के बूढ़ा गांव में रहने वाले लक्ष्मण अहिरवार (40) पुत्र धन्नू अहिरवार रात करीब 9:30 बजे ममेरे भाई दिवाकर के साथ बाइक से जा रहा था। घर से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार आ रही कार ने ओवरटेक करते समय बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक के साथ दूर जा गिरे। हादसा देख गांववासी एकत्रित हो गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा। जहां डॉक्टर ने लक्ष्मण को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत होने पर दिवाकर को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। मृतक लक्ष्मण की बहन फूलवती ने बताया कि लक्ष्मण के पिता की बचपन में मौत हो गई। तीन भाइयों में लक्ष्मण सबसे छोटा था। बड़े भाई लान 25 साल से लापता हैं। बीच वाले भाई फूल सिंह की तीन साल पहले मौत हो गई और उनकी पत्नी गांव के एक युवक के साथ रहने लगी। लक्ष्मण की पत्नी की दो साल पहले मौत हो गई थी। उनका कोई बच्चा नहीं था। फूलवती का आरोप है कि लक्ष्मण को भाभी पिछले तीन दिन से फोन कर घर पर बुला रही थी। बुधवार को लक्ष्मण ममेरे भाई दिवाकर के साथ वहां गया था। सभी ने मीट व शराब पी। इसी बीच किसी बात पर उनमें झगड़ा हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें समझाकर चली गई। कुछ देर बाद दोनों सड़क पर लहूलुहान अवस्था में मिले।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें