मऊरानीपुर में एक मुस्लिम भक्त सिर पर रामचरितमानस रख बागेश्वर धाम की पदयात्रा पर निकला है। यात्रा को गांव के लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए भजन-कीर्तन के साथ रवाना कराया।
मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम टकटोली निवासी 55 वर्षीय अहमद खान पचास साथियों के साथ मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम के लिए पैदल यात्रा पर रवाना हुए हैं। वह पूरी यात्रा में श्रीरामचरितमानस को अपने सिर पर रखकर बागेश्वर धाम पहुंचेंगे। अहमद खान ने बताया कि बागेश्वर धाम पहुंचकर वे बागेश्वर मंदिर में विधिवत श्रीरामचरितमानस का पाठ करेंगे। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के प्रति उनकी आस्था जागृत हुई है और वे भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण की मंगलकामना के साथ यह पाठ करेंगे।
तीन दिन में पूरी होगी पदयात्रा
बताया गया है कि यह आस्था यात्रा लगभग तीन दिनों में पूर्ण होगी। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने तिलक लगाकर, गले में फूलमालाएं धारण कर और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ हर्षोल्लास में प्रस्थान किया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। गांव में सौहार्द का संदेश अहमद खान के परिवार में दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। ग्राम टकटोली में मुस्लिम समाज के लगभग 150 लोग निवास करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी इस पहल से गांव में भाईचारे और पारस्परिक सम्मान की भावना मजबूत हुई है। विभिन्न समुदायों के लोगों ने यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। यात्रा में गांव के करीब पचास लोग शामिल है।
यात्रा के दौरान का वीडियो…
