उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से लखनऊ-कानपुर रेलखंड पर स्थित कानपुर पुल पर मरम्मत के लिए 42 दिनों के लिए मेगा ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया गया है। यह ब्लॉक दो से 13 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह साढ़े नौ से शाम साढ़े पांच बजे तक रहेगा। इस दौरान 56 ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इसमें झांसी-लखनऊ मेमू सहित 14 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। लखनऊ आने-जाने वाली 10 ट्रेनें कानपुर से ही संचालित की जाएंगी। 32 ट्रेनें रास्ते में रोककर और बदले रूट से चलाई जाएंगी।

सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 64701/02 झांसी-लखनऊ-झांसी मेमू, 54153/44 कानपुर-रायबरेली-कानपुर पैसेंजर, 64212 कानपुर-लखनऊ मेमू, 64255 उतरेटिया-कानपुर मेमू, 54101/02 प्रयागराज-कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर, 54325/26 सीतापुर-कानपुर-सीतापुर पैसेंजर, 55345 लखनऊ-कासगंज पैसेंजर, 64203 लखनऊ-कानपुर मेमू, 64214 कानपुर-लखनऊ मेमू निरस्त रहेंगी।

इसी क्रम में लखनऊ आने वाली 10 ट्रेनें कानपुर तक ही आएंगी व जाएंगी। इसमें 12179/80 आगरा फोर्ट-लखनऊ-आगराफोर्ट इंटरसिटी, 12103/04 पुणे-लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस, 22121/22 लखनऊ-एलटीटी-लखनऊ एक्सप्रेस, 11109/10 झांसी-लखनऊ जंक्शन-झांसी इंटरसिटी शामिल हैं। वहीं, 54335/36 बालामऊ-कानपुर-बालामऊ पैसेंजर उन्नाव तक आएगी व यहीं से चलेंगी। 12107 एलटीटी-सीतापुर एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से 210 मिनट की देरी से चलाई जाएगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *