कुठौंद। महिलाओं का साथ शादी का मंडप विसर्जन करने गई बालिका यमुना नदी की तेज धारा में बह गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से उसकी तलाश कराई, लेकिन उसका पता नहीं चला।

थाना क्षेत्र के भदेख दिवारा निवासी गया प्रसाद व हरविलास पड़ोसी हैं। 25 फरवरी को हरविलास की बेटी छवि की शादी हुई थी। शुक्रवार को महिलाएं मंडप का विसर्जन करने यमुना नदी में जा रही थीं। गया प्रसाद की बेटी गीता (12) भी सभी के साथ यमुना नदी के लिए चली आई।

महिलाएं विसर्जन करने के बाद नहा रहीं थी, तभी गीता गहरे पानी में चली गई। महिलाओं ने उसे पानी में डूबता देखा तो बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह बह गई। सूचना पर चौकी प्रभारी कुलवंत कुमार सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों से उसकी तलाश कराई, लेकिन बालिका का पता नहीं चला। जानकारी पर किशोरी के मां किशोरी देवी व पिता सहित अन्य परिजन मिलने की उम्मीद में नदी किनारे बैठे हैं, लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका है।

वर्जन

नहाते समय किशोरी पानी में डूब गई थी, तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उसे खोज लिया जाएगा।

– अजय कुमार पाठक, थाना प्रभारी

फोटो - 10 यमुना नदी किनारे लगी लोगों की भीड़ व मौजूद पुलिस। संवाद

फोटो – 10 यमुना नदी किनारे लगी लोगों की भीड़ व मौजूद पुलिस। संवाद– फोटो : sunderbani news



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *