हिंदी भाषा में एक कहावत है ‘पाल-पाल, मैं होउंगा तुझको काल’। यानी तुम मुझे पालो और मैं तुम्हारे लिए ही काल बनूंगा। यह कहावत रविवार की आधी रात करीब 1:30 बजे उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में चरितार्थ होते दिखी। यहां माता-पिता ने जिस बेटे को पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी ने उन्हें कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया।
सिर्फ माता-पिता ही नहीं दादी और बहन को भी काट डाला। बचाव में आए भाई पर हमला किया। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संघर्ष में हमलावर भाई भी घायल हुआ है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर बेटे को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
Trending Videos
2 of 6
बेटे ने की चार की हत्या, मौके पर जांच करती पुलिस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना रुपईडीहा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की है। गांव निवासी निरंकार ने अपनी दादी शीतला देवी (82), पिता बदलूराम (62), मां संजू देवी (60) तथा बहन पार्वती (35) को मौत के घाट उतार दिया। बचाव करने आए भाई गुरुदेव पर भी हमला किया। इससे वह घायल है।
3 of 6
बेटे ने की चार की हत्या, मौके पर जांच करती पुलिस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों ने बताया कि परिवार में पिछले कुछ समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। हालांकि, पुलिस ने किसी भी अटकल से बचने की अपील की है। उनका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।
4 of 6
बेटे ने की चार की हत्या, मौके पर जांच करती पुलिस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरी तरफ इस जघन्य घटना से पूरा रामनगर गांव स्तब्ध है। परिवार के चार लोगों की एक साथ हुई हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
5 of 6
बेटे ने की चार की हत्या, मौके पर जांच करती पुलिस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना मिली तो पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। कहा कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, हर पहलू पर जांच की जा रही है।