
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”69a5f336984f27a2d7001e24″,”slug”:”after-a-dispute-with-her-husband-the-wife-hanged-herself-and-committed-suicide-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-749993-2026-03-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: पति से विवाद के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। सीपरी बाजार के येलो चर्च के पास पति से विवाद के बाद नाराज होकर पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने बताया कि एकता मॉरीशस का सोमवार शाम किसी बात पर पति से विवाद हो गया था। पति के बाहर जाने के बाद एकता ने कमरे के अंदर फंदा लगा लिया। यह बात मालूम चलने पर उसके रिश्तेदार प्रिंस सैमसन ने पुलिस को सूचना दी। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जय प्रकाश चौबे के मुताबिक प्रारंभिक छानबीन में कलह के बाद आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई है। आगे जांच की जा रही है। ब्यूरो