राजधानी लखनऊ और पूरे अवध सहित प्रदेशभर में होली की धूम है। हर तरफ उल्लास का माहौल है। लोग मस्ती में नजर आ रहे हैं। जगह-जगह हो रहे आयोजनों में लोग रंगों में सरोबार हो रहे हैं। ढोल-नगाड़े के साथ मस्ती में झूम रहे हैं। फगुआ गीतों की बहार है। 

फागुन की मस्ती में सराबोर नवाबों का शहर और रामनगरी अपने अलग ही अंदाज में होली मना रही है। रंगभरी एकादशी से रंगोत्सव का छाया उल्लास आज दूना हो गया। घरों से लेकर मंदिरों तक अबीर-गुलाल उड़ रहा है। 

इस पर अवसर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके लिखा, ‘रंग, उमंग और सामाजिक समरसता के पावन पर्व होली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। उन्होंने प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि यह रंगोत्सव सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं नई ऊर्जा व नया उत्साह लेकर आए।’

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *