लखनऊ शहर के विभिन्न आपर्टमेंट में होली धूमधाम से मनाई गई। सुबह से ही अबीर-गुलाल चढ़ने शुरू हो गए। गुझिया और ठंडाई के स्वाद ने त्योहर को और भी खूबसूरत बना दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्ग, महिला से लेकर पुरुष सभी होली के रंग में रंगे नजर आए। इस दौरान डीजे पर बज रहे गीतों पर जमकर झूमे।

Trending Videos

होली का त्योहार सरयू एनक्लेव अवध विहार योजना में खूब धूमधाम से मनाया गया। सभी धर्मों के लोगों ने खूब उत्साह के साथ होली खेली। एंक्लेव की अध्यक्ष मीना सिंह व अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें – लखनऊ रेल मंडल में लोको पायलट ने मेडिकल लीव बढ़वाने के लिए अधिकारी के सामने पैंट उतारी, वीडियो वायरल



ये भी पढ़ें – होली के बाद मौसम में बदलाव के संकेत, अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक बढ़ेगा

उधर, अरावली अपार्टमेंट में भी धूमधाम और आपसी मेलजोल के साथ होली मनाई गई। हर तरफ गुलाल ही गुलाल नजर आया। इसी तरह भागीरथी एंक्लेव अवध विहार योजना में भी गुझिया, पापड़, अबीर- गुलाल से होली मनाई गई। सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें