झांसी- बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर अब तक 2.63 लाख अभ्यर्थी फॉर्म भरने के बाद फीस जमा कर चुके हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है, लेकिन पांच अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क आवेदन कर सकते हैं।

इस बार भी बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी बीयू को मिली है। बीती नौ फरवरी की रात 12 बजे से ही बीएड के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए थे। बीयू की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर विकल्प दिखाई देते ही अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरने शुरू कर दिए थे। इस बार अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने में एआई की भी मदद मिल रही है। परीक्षा के राज्य समन्वयक प्रो. सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक 3,35,718 पंजीकरण करा चुके हैं, जिनमें 2,63,360 अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरकर फीस जमा कर दी है। अब बिना विलंब शुल्क फॉर्म भरने के लिए 20 दिन और मौका है। छह से 10 अप्रैल तक फॉर्म भरने में विलंब शुल्क लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *