JE who obstructed new electricity connection removed



लखनऊ। गोमतीनगर जोन में आवेदकों के नए बिजली कनेक्शन में अड़ंगा लगाने वाले जेई लक्ष्मी नरायन को हटा दिया गया है। मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि जेई की लापरवाही के कारण आवेदकों को नए कनेक्शन मिलने में देरी हो रही थी। बृहस्पतिवार को जेई लक्ष्मी नरायन को कलेक्शन से हटाकर 33 केवी फॉल्ट इकाई में भेजा गया है। साथ ही लक्ष्मी नरायन ने जिन आवेदकों की गलत रिपोर्ट फाइल की थी उनकी दोबारा जांच की जाएगी। लक्ष्मी नरायन की जगह पर 11 केवी फॉल्ट इकाई से विकास पाल की तैनाती की गई है।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *