उरई। जेल विभाग की महिला कर्मी ने युवक पर तमंचा लगाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि 15 मार्च को आरोपी उसके घर पहुंचा और तमंचा कनपटी पर रखकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसकी बहन मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

Trending Videos

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में बताया कि उसके पति कारागार विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे, जिनका वर्ष 2019 में निधन हो गया था। इसके बाद उसे अनुकंपा के आधार पर जेल विभाग में नौकरी मिली। वर्तमान में वह लखनऊ में तैनात है। पीड़िता के अनुसार, शहर के ही एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण भी किया। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। 15 मार्च को आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। करने पीड़िता ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *