इमार गोमती ग्रीन सोसाइटी में सनातन धर्म मंच के तत्वाधान में राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा आयोजित की गई। भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के रूप में सुसज्जित बच्चों ने रथ पर सवार होकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। “जय श्री राम” के गगनभेदी नारों के बीच स्थानीय निवासी झूमते-गाते हुए यात्रा में शामिल हुए।

शोभायात्रा पुलिस मुख्यालय के सामने जी गेट से प्रारंभ होकर फेज-2 होते हुए फेज-1 स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर पर विश्राम के लिए पहुंची। कार्यक्रम में देव स्वरूप बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्थानीय महिलाओं द्वारा प्रस्तुत भजन संध्या ने वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया।


इस गरिमामयी अवसर पर सनातन धर्म मंच के संरक्षक वी.एस. शुक्ला एवं विनोद कुमार तिवारी सहित आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राज किशोर राकेश, अरविंद तिवारी, अनुराग पांडेय, रविंद्र नाथ राय, जेपी सिंह, रवि शुक्ला, सत्येंद्र सिंह, पवन पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, डॉ. रोहिताश, शशांक मिश्रा, श्वेता श्रीवास्तव, सुष्मिता राय, उर्वशी गोयल, अनीता मौर्य, अपर्णा पाण्डेय, सुबीना, मोनिका, ज्योत्सना, प्रियंका सक्सेना, सीए शशांक मिश्र, रुद्रेश ओझा, राजीव सिंह, आशीष श्रीवास्तव, एसडी मौर्य सहित बड़ी संख्या में सोसायटी के सम्मानित निवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *