
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”69c6dbd286e320e1db0c0b8b”,”slug”:”fire-in-a-pile-of-whips-machi-afra-tafari-orai-news-c-224-1-ori1005-142184-2026-03-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: कूड़े के ढेर में लगी आग, मची अफरा-तफरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मुहम्मदाबाद। डकोर ब्लॉक कार्यालय के पीछे बने पुराने खंडहरों के पास पड़े कूड़े के ढेर में शुक्रवार को आग लग गई। इससे ब्लॉक कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना पुलिस व दमकल को दी। टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे पीछे खेतों तक आग नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने बताया कि किसी व्यक्ति ने जलती हुई सिगरेट या बीड़ी फेंकी है। जिसके कारण आग लगी है। जानकारी पर बीडीओ रमेश चंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। (संवाद)