झांसी। परिजनों से नाराज होकर आठ वर्ष का बच्चा घर से भाग गया। ट्रेन में टीटीई ने उसे लावारिस देख आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद उसे चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया।
खबर वही जो सत्य हो
झांसी। परिजनों से नाराज होकर आठ वर्ष का बच्चा घर से भाग गया। ट्रेन में टीटीई ने उसे लावारिस देख आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद उसे चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया।
जम्मूतवी से चलकर पुणे की ओर जा रही झेलम एक्सप्रेस (11078) के एसी कोच ए-2 में लावारिस हालत में मिले बच्चे को ऑन ड्यूटी टीटीई ने पकड़कर झांसी आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया। बालक झांसी के उन्नाव गेट बाहर कोतवाली का रहने वाला है। उसने बताया कि परिजनों के डांटने से वह नाराज होकर घर से भाग गया था। वह ट्रेन से दतिया गया और वहां से आ रही झेलम में चढ़ गया। संवाद