
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”69d9579b73d3a4519a0d94d7″,”slug”:”women-create-ruckus-outside-country-liquor-shop-orai-news-c-224-1-ori1005-142813-2026-04-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: देशी शराब ठेके के बाहर महिलाओं का हंगामा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कदौरा। बबीना गांव में स्थित देशी शराब के ठेके के खिलाफ शुक्रवार को महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि शराब की वजह से घर बर्बाद हो रहे हैं और बच्चों को खाना तक नहीं मिल पा रहा। महिलाओं ने बताया कि पुरुष मजदूरी की कमाई शराब में उड़ा देते हैं और ठेके के पास देर रात तक शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे माहौल खराब होता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। महिलाओं ने ठेका आबादी से बाहर शिफ्ट करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा। (संवाद)