बहराइच के फखरपुर के मलूकपुर गांव निवासी एक किशोरी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी घर में रखे 15 लाख रुपये नकद तथा अपनी मां के करीब आठ लाख के सोने-चांदी के जेवरात लेकर भाग गई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

गांव निवासी जयेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार शाम पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री अंशिका सिंह की भिखईपुरवा निवासी जिशान सिंह से लंबे समय से फोन पर बातचीत होती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जिशान ने अंशिका को बहला-फुसलाकर घर में चोरी करने के लिए तैयार कर लिया।

ये भी पढ़ें – नोएडा में आगजनी-तोड़फोड़: भड़काने वाले तत्वों को डीजीपी ने दी चेतावनी, मामले को सुलझाने के लिए समिति गठित



ये भी पढ़ें – नोएडा में बवाल: सोशल मीडिया के जरिए फैलाई अफवाह, दो एक्स हैंडल पर एफआईआर; डीजीपी ने दिए ये निर्देश

शनिवार रात जब परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे, तभी अंशिका ने घर का पिछला दरवाजा खोलकर जिशान और उसके एक साथी को अंदर बुला लिया। तीनों ने मिलकर घर में रखे 15 लाख रुपये नकद तथा सोने के बाले, टॉप्स, झुमकी, चेन और चांदी की पाजेब सहित करीब आठ लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए।

जयेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद तीनों भाग गए। रविवार सुबह जब परिवार की नींद खुली तो बेटी घर में नहीं थी और तिजोरी खाली थी। पीड़ित ने यह भी आशंका जताई है कि नकदी और जेवरात हड़पने के लालच में जिशान उसकी पुत्री को नुकसान पहुंचा सकता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अंशिका सिंह, जिशान सिंह और एक अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। फखरपुर थाना प्रभारी संजीव चौहान ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *