यूपी के बाराबंकी में गुरुवार देर रात लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, साथी की हालत नाजुक है। घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। 

हादसा लोनी कटरा थाना क्षेत्र के रेलवे ब्रिज के पास आधी रात करीब 12 बजे हुआ। हादसे में मयंक वर्मा (30) की मौत हुई है। जबकि, साथी शुभम वर्मा (34) घायल हैं। दोनों मकनपुर गांव के रहने वाले थे।  

बताया गया कि मयंक साथी शुभम के साथ शादी समारोह में गया था। वहां से दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी, त्रिवेदीगंज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मयंक वर्मा को मृत घोषित कर दिया। शुभम की हालत नाजुक देखते हुए केजीएमयू, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें