पिछले तीन-चार दिन से मौसम में परिर्वतन हुआ है। करीब दस डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पूर्व में जहां अधिकतम तापमान 28 दर्ज किया जा रहा था, तो वहीं अब 39 के पार पहुंच रहा है। अचानक हुए मौसम में परिवर्तन से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। तो वहीं, मेडिकल कॉलेज में डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
मेडिकल कॉलेज के मेडिसन अनुभाग में करीब 25 से 30 मरीज इस तरह बीमारी से पीड़ित आ रहे हैं, चिकित्सकों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु के आगमन के साथ ही शरीर में पानी की कमी और धूप के कारण होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की कि वे अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव लाकर गर्मी के घातक प्रभावों से स्वयं को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।
