
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”69e53f37fa434bcf3b09ff95″,”slug”:”ambulance-driver-assaulted-threatened-with-death-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-779913-2026-04-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: एंबुलेंस चालक से मारपीट, जान से मारने की धमकी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। गुमनावरा पिछोर निवासी एंबुलेंस चालक अमित द्विवेदी ने मारपीट एवं धमकी देने के आरोप में नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि 16 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे वह मेडिकल कॉलेज गेट नंबर-4 के पास एंबुलेंस के पास खड़ा था तभी फोन कर उसे राठ जाने के लिए बुलाया गया। कुछ देर बाद तीन युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों और डंडे से बुरी तरह पीटा। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आलोक, बिल्ली एवं अजय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ब्यूरो