The outdoor gym will be inaugurated at Amrit Park on April 23.



उरई । इनर व्हील क्लब ऑफ उरई कल्याणी की बैठक का आयोजन सोमवार को शिवपुरी स्थित एक आवास में किया गया। जिसमें आगामी चेयरमैन विजिट को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष वंदना श्रीवास्तव ने की। वंदना श्रीवास्तव ने बताया कि जिला चेयरमैन 23 अप्रैल को अमृत पार्क में क्लब सदस्यों के सहयोग से स्थापित आउटडोर जिम एक्सरसाइज मशीन का लोकार्पण करेंगी। बैठक में सचिव सविता चतुर्वेदी, सीजीआर अरुणा सक्सेना एवं जोनल पदाधिकारी सुधा पाल सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *