थाना बबीना इलाके में चोरी हुईं दो भैंस काे बरामद कर पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया है। इसी मामले में तीन और आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
बबीना के जल निगम रोड निवासी मुकेश यादव के घर से उनकी दो भैंस चोरी चली गई। मुकेश ने पुलिस को बताया कि 24 अप्रैल की रात वह रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने दतिया गए थे। सुबह बाड़े से दो भैंस गायब थी। उनका आरोप है भैंस स्लाटर हाउस ले जाई गईं थीं। उनके पहुंचने पर भैंस वहां मिल गईं। पुलिस ने इस मामले में सानू कुरैशी (उम्र 38 वर्ष) निवासी सैय्यर गेट बाहर, थाना कोतवाली तथा जुनैब कुरैशी (उम्र 19 वर्ष) निवासी पुरानी टंकी थाना बबीना को गिरफ्तार किया है। वहीं, फरार तीन अरोपियों को पुलिस तलाश रही है।
