घरेलू मैदान में लगातार आठ मैच में हार का सामना करने वाली लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के लिए आईपीएल में आगे का सफर आसान नहीं होने वाला है। टीम को घरेलू मैदान (इकाना स्टेडियम) में अगला मुकाबला विराट कोहली एंड कंपनी यानी रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के खिलाफ सात मई को खेलना है।

पिछले साल की तरह इस बार भी मुकाबले के दौरान इकाना स्टेडियम विराट कोहली की जर्सी से पटा नजर आएगा और प्रशंसक भी लखनऊ की बजाए इस टीम के पक्ष में शोर मचाते दिखेंगे। इस मुकाबले में दर्शकों के क्रेज को देखते हुए टिकटों की दरों को बढ़ा दिया है। इनमें डायनमिक फेयर भी लागू होगा यानी मैच के एक दो दिन पहले टिकट खरीदने वाले प्रशसंकों को तय दर से ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। मिली जानकारी के अनुसार टिकट की दर दो हजार रुपये से शुरू होकर अधिकतर पचास हजार रुपये तक जाएगी।

अभी तक इकाना स्टेडियम में हुए मुकाबलों की दर एक हजार रुपये से शुरू होकर 40 हजार रुपये तक निर्धारित थी। आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार विराट की लोकप्रियता को देखते हुए सात मई को होने वाला मुकाबला हाउसफुल रहेगा। बताते चलें कि 50 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इकाना स्टेडियम में अभी तक किसी भी मुकाबले में सभी टिकटें नहीं बिकी हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान स्टेडियम में आधे से भी कम दर्शक मैच देखने पहुंचे। ऐसे में विराट कोहली की मौजूदगी मात्र से लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चँलेजर्स बंगलूरू के बीच सात मई को होने वाला मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक स्टेडियम पहुंचेंगे।

शानदार फॉर्म में हैं विराट कोहली

टेस्ट और टी-20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद विराट कोहली को लेकर प्रशंसकों में जबर्दस्त क्रेज है। उनकी मौजूदगी मात्र से ही टीम जोश से लबरेज दिखी है। कुछ ऐसी ही स्थिति गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू की है, जो इस समय शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम के इस दमदार प्रदर्शन में उनके स्टार विराट कोहली का सबसे ज्यादा योगदान रहा, जिन्होंने आठ मैच खेलकर 58.50 की प्रभावी और 162.50 के दमदार स्ट्राइक रेट से 351 रन बनाए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें