Census preparations in full swing, DM inspected arrangements in training room



उरई। जनगणना 2027 को सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने सोमवार को गांधी इंटर कॉलेज में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने स्वयं कक्षा में बैठकर प्रशिक्षण की गुणवत्ता जांची और कर्मचारियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने जनगणना को देश की विकास योजनाओं की आधारशिला बताया। जिलाधिकारी ने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। यह प्रशिक्षण जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए है, जिसमें मकान सूचीकरण और मकानों की गणना होगी। प्रशिक्षण 20 अप्रैल से 5 मई तक जिले की सभी तहसीलों में चल रहा है। इसमें डिजिटल जनगणना और मोबाइल ऐप आधारित डेटा संग्रहण सिखाया जा रहा है। जनगणना का फील्ड कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक कराया जाएगा। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी नेहा ब्याडवाल, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक भी इस दौरान मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *