passenger amenity



माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। छपरा गोमतीनगर एक्सप्रेस में यात्री को गंदा बेडरोल दिया गया,जिसकी शिकायत यात्री ने डीआरएम से दर्ज कराई है। मामला ट्रेन नंबर 15053 छपरा गोमतीनगर एक्सप्रेस की एसी थर्ड बोगी एम-3 का है। यात्री विकास सिंह ने जब लिनेन के पैकेट को खोला तो उसमें इस्तेमाल की हुईं दो चादरों और तकिया कवर पर लगे दाग ने उन्हें हैरान कर दिया। इस ट्रेन में पिछले एक सप्ताह में गंदे लिनेन की यह नौंवी शिकायत है। हर बार रेलवे ने यहीं उत्तर दिया कि संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया है। ऐसे ही यात्री ऐश्वर्य मिश्र ट्रेन 15007 कृषक एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी बी-1 की सीट संख्या 29 पर लखनऊ जंक्शन आ रहे थे। उनकी सीट पर जो लिनेन दिया गया, वह भी गंदा था।उन्होंने बताया कि हर बार उनको इसी तरह दुर्गंध, दाग और बाल वाली चादरें और तकिया कवर मिल रहे हैं। उत्तर और पूर्वोत्तर लखनऊ मंडल की मैकेनाइज्ड लांड्री में लिनेन को बिना धुलाई के ही प्रेसकर पैक कियाजा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *