जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर मार्ग पर अशरफपुर के पास देर रात करीब 12:00 बजे दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवाल लोग घायल हो गए दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग उनकी मदद करने के लिए पहुंचे।  इसी बीच एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ने वहां मौजूद लोगों को टक्कर मार दी और गड्ढे में जाकर पलट गई दुर्घटना में करीब आठ लोग घायल हो गए। 

सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। शेष दो लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज सदरपुर रेफर किया गया, यहां इलाज के दौरान दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई। पुलिस ने 6 लोगों की पहचान कर ली है लेकिन अन्य दोनों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। मृतको में एक व्यक्ति चार पहिया गाड़ी का चालक भी बताया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी डॉ जयवीर सिंह ने बताया कि सभी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। परिवार के लोगों को सूचना दी गई है।

इसमें कटका के सेमरा निवासी उत्तम, सम्मनपुर के जैना निवासी आदित्य (25),  इसी गांव के छोटू उर्फ दिव्यांश (14), सम्मनपुर के सिकंदरपुर निवासी राजू गुप्ता (32), जलालपुर के पट्टी मोईन निवासी लालचंद (24), सैदापुर निवासी कैफे (32)  आठ लोगों की मौत हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *