
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी
– फोटो : amar ujala
विस्तार
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”69fb11c524c4149ee7076d23″,”slug”:”jalaun-road-accident-sub-inspector-mohit-yadav-killed-in-road-accident-after-night-patrol-2026-05-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: रात्रि गश्त के बाद हरियाणा रवाना हुए थे दरोगा, हादसे ने छीनी जिंदगी, ड्राइवर ने दी थी ये हिदायत; 5 की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी
– फोटो : amar ujala
जालौन के उरई की मंडी चौकी में तैनात उपनिरीक्षक मोहित यादव की सड़क हादसे में हुई मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि हादसे वाली रात करीब 3 बजे तक मोहित यादव ने उनके साथ क्षेत्र में गश्त की थी।
इसके बाद वह एक मामले में दबिश देने के लिए हरियाणा रवाना हो गए थे। गश्त के दौरान वह पूरी तरह सामान्य थे, साथियों के साथ बातचीत कर रहे थे और ड्यूटी को लेकर पूरी तरह सतर्क थे।
साथी बताते हैं कि मोहित यादव ड्यूटी के दौरान अनावश्यक तनाव नहीं लेते थे और हमेशा अपने स्टाफ का ख्याल रखते थे। यही वजह है कि उनकी मौत की खबर ने पूरे चौकी स्टाफ को भीतर तक झकझोर दिया।