भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 12 जून को देश के सात ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराने के लिए योग नगरी ऋषिकेश से रवाना होगी। उक्त ट्रेन में झांसी से यात्री इकॉनोमी, स्टैंडर्ड एवं कंफर्ट श्रेणी पैकेज पर यात्रा कर सकेंगे।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि 12 जून से 11 रात और 12 दिन में यात्रियों को उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, संभाजी नगर में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं स्थानीय मंदिरों के दर्शन कराएगी। गाड़ी योग नगरी ऋषिकेश स्टेशन से 12 जून को चलेगी और 23 जून को लौटेगी। उक्त गाड़ी में यात्री झांसी व ललितपुर स्टेशन से भी सवार हो सकेंगे। इकोनॉमी श्रेणी (स्लीपर क्लास) में पैकेज 24100 रुपये प्रति व्यक्ति है।
