टोड़ीफतेहपुर। मऊरानीपुर विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश आर्य ने मंगलवार को तीन करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में कमी नहीं आने दी जाएगी।
मोहल्ला फतेहपुर में विधायक प्रतिनिधि ने नगर की इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण योजना के लिए 1.83 करोड़ की लागत वाली योजना का भूमि पूजन किया। इसके अलावा उन्होंने फतेहपुर स्थित बड़ी माता मंदिर पर सामुदायिक सत्संग शेड व चबूतरा निर्माण के लिए 86 लाख रुपए व मोहल्ला फतेहपुर में सामुदायिक विवाहघर निर्माण को 86 लाख रुपए की लागत वाली योजनाओं का भूमि पूजन किया। साथ ही बताया कि श्रीहरिहर क्षेत्र लठवारा स्थित शंकर भगवान के मंदिर के विकास के लिए एक करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति शीघ्र मिलने वाली है। विधायक प्रतिनिधि ने नगर विकास में नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा के योगदान को सराहा।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रमोद पिपरैया, भाजपा जिला मंत्री हाकिम सिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सौरभ शर्मा, सभासद राजकुमार दुबे, धनीराम पंडा, आदेश लोधी, राजकुमार अहिरवार, गिरजा प्रसाद सुमन आदि मौजूद रहे।
