
फोटो- 22 सड़क पर पड़ी पेड़ की डाल के बीच निकालते बाइक सवार। संवाद
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”6a08bdcfad949821680bf5fe”,”slug”:”a-tree-branch-fell-on-the-konch-nadigaon-road-disrupting-traffic-orai-news-c-224-1-ori1005-144327-2026-05-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: कोंच-नदीगांव मार्ग पर टूटकर गिरी पेड़ की डाल, यातायात बाधित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो- 22 सड़क पर पड़ी पेड़ की डाल के बीच निकालते बाइक सवार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। कोंच-नदीगांव मार्ग पर ग्राम भदेवरा के पास सड़क किनारे लगा एक पेड़ की डाल शनिवार सुबह अचानक टूट कर गिर गई। इससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा। गनीमत रही कि पेड़ की डाल गिरते समय वहां से गुजर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। डाल गिरने से मार्ग के दोनों ओर बड़े वाहन खड़े हो गए और जाम लग गया। सबसे अधिक परेशानी स्कूली वाहनों को उठानी पड़ी। आसपास के किसानों ने डाल का कुछ हिस्सा काट दिया उसके बाद धीरे-धीरे दो पहिया और चार पहिया वाहन निकलना शुरू हो सके। स्कूली वाहनों में बैठे बच्चों को वाहन खाली कराकर पैदल निकाला गया, तब कहीं जाकर बच्चे स्कूल पहुंच सके। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से रास्ता साफ कराया तब कही जाकर आवागम सुचारू रूप से चालू हो सका। (संवाद)