पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ने से आम लोगों की जेब पर भी असर पड़ने लगा। शुक्रवार को झांसी में पेट्रोल का दाम बढ़कर 97.22 रुपये और डीजल 90.49 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। सीएनजी की कीमत भी दो रुपये प्रति किलो बढ़ी है, जिससे ऑटो-टैक्सी चालक खासे परेशान दिखे।

कानपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप संचालक आरएस यादव ने बताया कि सुबह से ग्राहक दाम बढ़ने को लेकर सवाल कर रहे हैं। बढ़ते दामों से बिक्री पर असर पड़ सकता है। पंप में काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि कीमत बढ़ने के ग्राहक अधिक मात्रा में तेल खरीद रहे हैं। उन्हें आशंका है कि कीमत में और इजाफा हो सकता है। ऑटो चालक दानिश खान ने कहा कि सीएनजी महंगी होने से रोज के खर्च पर 150 से 200 रुपये तक बढ़ोतरी होगी। किराया बढ़ाने पर यात्री बहस करते हैं, जबकि पुराना किराया रखने पर बचत नहीं होगी। वहीं, ऑटो चालक ऋषभ ने कहा कि ईंधन महंगा होने से कमाई प्रभावित होगी।

यह बोले लोग

ईंधन के दाम बढ़ने से अब हर महीने अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा। महंगाई पहले से चरम पर है, ऐसे में ईंधन के दाम बढ़ना आम आदमी के लिए बड़ा झटका है। – राहुल कुमार

पेट्रोल-डीजल महंगा होता है तो असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि हर जरूरत की चीज महंगी हो जाती है। इससे घर के बजट पर असर पड़ता है। -सतेंद्र कुमार

डीजल-पेट्रोल के दामों के बढ़ने का असर सभी के बजट पर भी पड़ेगा। सब्जी, दूध आदि के भाव पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। – शैलेंद्र प्रताप सिंह सेंगर, अध्यक्ष- रानी झांसी डीजल पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *