जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा शुक्रवार को समाप्त हो गई। तीन दिनों तक चली परीक्षा में 280 ने परीक्षा छोड़ दी। अब चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 18 मई से शुरू होगी।
डीएलएड की परीक्षा शुक्रवार को शहर के लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कॉलेज, डॉ. राजेंद्र प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कालेज और क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में हुई। दोनों पालियों की परीक्षा में कुल करीब 1714 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 1641 ने परीक्षा दी, जबकि 73 नदारद रहे। पहली पाली में 857 में से 821 ने परीक्षा दी, जबकि 36 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 857 परीक्षार्थियों में से 820 ने परीक्षा दी, 37 नदारद रहे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। परीक्षार्थियों को चेक करने के बाद ही परीक्षा केंद्रों के भीतर प्रवेश दिया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी प्राचार्य व एडी बेसिक संतोष कुमार देव पांडेय ने बताया कि चारों परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया गया।
