कृषि एवं संबद्ध विज्ञान विषयों के पीजी में प्रवेश के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से आयोजित अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से आयोजित परीक्षा से देशभर के कृषि विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा।

रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एसएस कुशवाहा ने बताया कि कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यिकी, कृषि अभियांत्रिकी, वानिकी सहित अन्य संबद्ध विषयों में प्रवेश के लिए सात जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एनटीए एवं आईसीएआर की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित देखते रहें।

आईसीएआर की परीक्षा से विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित कृषि शिक्षण संस्थानों में अध्ययन का मौका मिलता है। आवेदन करते समय अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक जानकारी और आवश्यक दस्तावेज सावधानीपूर्वक अपलोड करें जिससे बाद में किसी प्रकार की समस्या न हो।– डॉ. एसएस कुशवाहा, कुलसचिव- रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *