शाहजहांपुर के तालौड़ गांव में विवाहिता ने पड़ोसियों से हुए विवाद के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। विवाहिता के पति एवं बेटे बाहर थे। रविवार सुबह उसका शव फंदे से लटका देख सास ने शोर मचाया। पुलिस ने पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा। विवाहिता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

अफेयर के शक में रिश्तेदार के साथ मिलकर कर दी पिटाई

तालौड़ गांव निवासी अन्नू देवी (41) पत्नी बाबूलाल परिवार के साथ गांव में रहती थी। परिवार में पति समेत दो बेटे हैं। दोनों की शादी हो चुकी। बाबूलाल चिरगांव में घर बनवा रहा है। 15 मई को वह दोनों बेटों के साथ वहां गया था, गांव में अन्नू पांच साल के पोते के साथ थी। दोपहर के समय पवन घर पहुंचा, थोड़ी देर में उसकी पत्नी क्रांति आ धमकी। उसने वहां हंगामा शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया क्रांति को दोनों के बीच अफेयर होने का शक था। इस वजह से हंगामा कर रही थी। रोना-पिटना सुनकर गांव के लोग जुट गए। आरोप है कि क्रांति ने अपने रिश्तेदारों के साथ अन्नू से मारपीट की। ग्रामीणों के बीच बचाव करने पर आरोपी धमकाते हुए चले गए। अन्नू को यह बात बुरी लग गई। वह गुमशुम रहने लगी। शनिवार रात खाना खाने के बाद सो गईं। रविवार सुबह काफी देर तक बाहर न निकलने पर सास गायत्री देवी उसके कमरे में पहुंची। अंदर भूसा वाले कमरे में रस्सी से फंदे के सहारे उसका शव लटका हुआ था।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

थाना प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पवन राजपूत, क्रांति राजपूत, अभिलाषा राजपूत और आशीष राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *