UP: Ayodhya Congress District President surrenders, was accused of fatal attack on police officers

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक यादव(काली शर्ट में) ने किया सरेंडर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों पर प्राण घातक हमला करने सहित कई गंभीर धाराओं के आरोपी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने न्यायालय के समक्ष समर्पण कर दिया। अपर सिविल जज (सीडि) तृतीय / एसीजेएम प्रीति गिरी ने आरोपी अखिलेश यादव को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में सोमवार को जेल भेज दिया।

वर्ष 2022 में सात जून को बीकापुर क्षेत्र में अर्जुन यादव की हत्या हो गई थी। मृतक के परिवार वाले हत्या से नाराज थे और आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक मृतक का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। कोतवाली बीकापुर के कोतवाल सुमित श्रीवास्तव सहित कई पुलिस वालों के समझाने पर घर वाले मृतक का अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए।

समय करीब 10:30 बजे सुबह मृतक का शव लेकर उसके घर वाले पिपरी रामपुर भगन मार्ग पर पहुंचे कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव व जिला पंचायत सदस्य रहे राजमणि यादव सहित 40-50 अज्ञात लोग आ गए। शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया। सूचना पर तीन सीओ व कई थानों की पुलिस फोर्स व बीकापुर के एसडीएम और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे।

आरोप है कि अखिलेश यादव सहित उनके साथ के लोगों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया। राहगीरों से अभद्रता किया। हमले में कोतवाल सुमित श्रीवास्तव, दरोगा वीरेंद्र पाल, जितेंद्र सिंह सहित कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों के वाहन व अगल-बगल खड़ी मोटरसाइकिल को क्षति पहुंचाई गई। उप निरीक्षक जितेंद्र प्रताप की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

घटना के संबंध में थाना हैदरगंज की पुलिस विवेचना कर रही है। मामले में आरोपी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को अपने समर्थकों के साथ कचहरी आकर न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में मंडल कारागार भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *