जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम 10 नए वार्ड कार्यालय बना रहा है। जल्द ही वार्ड स्तरीय समस्याओं का निस्तारण इन वार्ड कार्यालयों से ही कराया जाएगा।
वार्ड नंबर 13 का वार्ड कार्यालय कोछा भांवर, वार्ड नंबर 15 में गढ़िया गांव क्षेत्र स्थित सीमाराम वाटिका के पास, वार्ड नंबर 22 में बिजौली स्थित श्मशानघाट के पास, वार्ड नंबर 24 में भगवंतपुरा, वार्ड नंबर 3 में भट्टागांव के तालपुर क्षेत्र में बनाया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक वार्ड कार्यालय बनने से क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण, सफाई व्यवस्था की निगरानी और नागरिक शिकायतों के समाधान में तेजी आएगी। अभी कई वार्डों में कार्यालय न होने से पार्षदों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अपर नगर आयुक्त राहुल यादव का कहना है कि इनका जल्द ही निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
