{“_id”:”6a0f5b4d74fc1d458207ff6c”,”slug”:”police-arrested-a-youth-with-a-pistol-orai-news-c-224-1-ori1005-144517-2026-05-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: पुलिस ने पिस्टल के साथ युवक को किया गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। कोतवाली पुलिस ने मध्यप्रदेश के एक युवक को अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। बुधवार रात सुराही चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह गश्त पर थे। इसी दौरान कैलिया बाईपास पर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए युवक की पहचान मध्य प्रदेश के थाना रौन के भीम नगर निवासी सत्येंद्र सिंह चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। (संवाद)
