डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में बीटेक छठे सेमेस्टर की परीक्षा का पेपर वायरल होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में आयोजित परीक्षा के दौरान ही प्रश्नपत्र व्हाट्सएप ग्रुप पर पहुंच गया।
मामले की जानकारी मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच बैठा दी है। जांच के तहत संबंधित केंद्रों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और कंप्यूटर सिस्टम को भी सील कर दिया गया है। विश्वविद्यालय अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
