गोसाईंगंज। क्षेत्र के मदारपुर निवासी अधिवक्ता नरेंद्र कुमार और उनके पड़ोसी श्रमिक गुड्डू व चंद्रेश्वर के घर छत के रास्ते घुसे चोर झुमकी, पायल और पायजेब समेत कीमती गहने ले गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव के मुताबिक नरेंद्र मोहनलालगंज तहसील में वकालत करते हैं। बुधवार रात वह पत्नी के साथ कमरे में सो रहे थे। रात तीन बजे चोर पड़ोसी के छत से उनके घर में घुसे और दूसरे कमरे में अलमारी का ताला तोड़कर सोने की झुमकी, नथुनी, मांगटीका, माला और झाला ले गए। उनके पड़ोसी चंद्रेश्वर के घर से सोने की झुमकी, पायल, दो जोड़ी झुमकी व पांच हजार रुपये और गुड्डू के घर से झुमकी, पायल समेत अन्य गहने चुरा ले गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *