उरई। एट थाना क्षेत्र के हरदोई गूजर गांव निवासी युवक ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एट थाना क्षेत्र के हरदोई गूजर गांव निवासी शैलेश कुमार (42) ने शुक्रवार की रात आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि शैलेश की पत्नी सुषमा ने एक साल पहले जहर खाकर जान दे दी थी। उनके दो लड़की व एक लड़का है। पत्नी की मौत के बाद घर की स्थिति बेहद खराब हो गई थी। इस पर वह शराब का आदी हो गया था। इसी तनाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से बच्चे अनाथ हो गए हैं। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
