{“_id”:”6a14bd6760b1b8d1ea0a6f0f”,”slug”:”lost-mobile-phones-of-218-passengers-handed-over-jhansi-news-c-11-jhs1019-803087-2026-05-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: 218 यात्रियों के गुम हुए मोबाइल सौंपे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। ट्रेनों एवं प्लेटफार्म पर यात्रियाें के गुम हुए 218 मोबाइल फोन जीआरपी ने बरामद कर लिए हैं। इनकी अनुमािनत कीमत 26.16 लाख रुपये है। सोमवार पुलिस अधीक्षक रेलवे विपुल कुमार श्रीवास्तव ने मोबाइल फोन के स्वामियों को बुलाकर मोबाइल वितरित किए। उन्होंने बताया कि साल 2026 में अब तक जीआरपी करीब 612 गुम हुए मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंप चुकी है। गुम हुए मोबाइल फोन पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी दौड़ गई। एसपी रेलवे ने बताया कि जीआरपी लगातार मोबाइल गुम होने की शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनके मोबाइल फोन बरामद कराती आ रही है। साल 2026 में तीसरी बार जीआरपी ने मोबाइल वापस किए हैं। संवाद
