कालपी। एक निजी विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका विद्यार्थियों व विद्यालय के कर्मचारियों के साथ समर कैंप गई थी। जिसके बाद से वह लापता है। मामले में पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री नगर के एक निजी विद्यालय में कार्यरत है। विद्यालय में 23 मई को समर कैंप का समापन दिवस था। पुत्री ने फोन पर सूचना दी की आज वह दो से ढाई बजे तक घर आ जाएगी लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी। बताया कि शाम को जब उसने फोन लगाया तो उसका फोन बंद बता रहा है। विद्यालय स्टाफ से पूछने पर पता चला कि वह 1:20 बजे विद्यालय से निकल गई थी। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *